कपिल शर्मा ने शेयर की पब्लिक डिमांड पर अनायरा और त्रिशान की फोटो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
कपिल शर्मा ने पब्लिक डिमांड पर बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान की फोटो शेयर की। फोटो में कपिल शर्मा बेटे त्रिशान और बेटी अनायरा को गोद में लिए सोफे पर बैठे केक कटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ 1 फरवरी को बेटे त्रिशान के पेरेंट्स बने थे। ये जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी थी।
