अपनी फिल्म में कार्तिक आर्यन की कास्टिंग का करन जौहर ने किया खंडन, कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
करन जौहर ने उन कयासों पर विराम लगाया, जिनमें कहा जा रहा था कि डायरेक्टर शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही सपोर्ट ड्रामा के लिए कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। करन ने ट्वीट किया, "शरण शर्मा की अगली फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत सारे कयास लगाए जा रहे हैं। बस बताना चाहता हूं कि कलाकार अभी लॉक नहीं हुए। आधिकारिक ऐलान का इंतजार करें।"
