आजादी के 75 साल होने पर खास फिल्म बनाएंगे करण जौहर, पीएम को लिखी चिट्ठी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
करण जौहर ने प्रधानमंत्री को विशेष चिट्ठी लिखकर अवगत कराया कि आजादी के 75 साल होने पर वो खास फिल्म बनाएंगे। मुहिम से राजकुमार हिरानी, एकता कपूर, रोहित शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, दिनेश विजान सहित अन्य फिल्मी हस्तियां जुड़ी हैं। करण ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस महान देश की कहानियां बनाने जा रहे हैं। अब आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा।'
