सलमान खान नहीं! करण जौहर करेंगे इस बार बिग बॉस को होस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी का रिएलिटी शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है। दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार ऐसा होगा कि शो का प्रीमियर टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर होगा। शो के पहले 6 हफ्ते ओटीटी पर पहले दिखाए जाएंगे। सलमान खान ही हर बार की तरह शो को होस्ट करते थे , लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर करण जौहर शो को होस्ट करेंगे।
