करण जौहर की फिल्म तख्त' नहीं हुई बंद, 'रॉकी और रानी...' के बाद होगी शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiatoday
पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि निर्माता करण जौहर की फिल्म 'तख्त' डिब्बाबंद हो गई है। चर्चा तो यह भी थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म को बनाने का विचार फिलहाल टाल दिया है। हालांकि, फिल्म कम्पेनियन से बात करते हुए करण ने कहा, "यह फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। मैं 'रॉकी औैर रानी की प्रेम कहानी' के बाद 'तख्त' पर काम शुरू करूंगा। यह मेरे जिगर का टुकड़ा है, जिसे दर्शकों के सामने लाने को बेताब हूं।"