करण ने होने वाले बच्चे के लिए गाया गाना, बिपाशा ने शेयर किया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
बिपाशा बसु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर होने वाले बच्चे के लिए गाना गाते दिखे। वीडियो शेयर करके बिपाशा ने लिखा, 'डैड मूड, बेबी के लिए गाना गाते हुए और उससे बातें करते हुए।' फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। दोनों ने शादी से पहले एक साल तक डेटिंग की। शादी के 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनेंगे।
