दूसरे बच्चे के माता-पिता बने करीना और सैफ, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
करीना कपूर और सैफ अली खान एक और बच्चे के माता-पिता बने हैं। करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। करीना और उनके नवजात की सेहत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है। सैफ और करीना को पहले से एक बेटा है। 20 दिसंबर, 2016 को पैदा हुए इस बच्चे का नाम उन्होंने तैमूर रखा है। तैमूर की कई तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।