अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' के लिए करीना ने मांगी 12 करोड़ रुपये फीस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बेबो गर्ल करीना कपूर हाल में अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल में खबर आई थी कि फिल्म में करीना सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह को रावण के किरदार में देखा जाएगा। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए करीना ने 12 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। फिल्म की पटकथा 'बाहुबली' के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है।