करीना कपूर ने समुद्र किनारे बेटे जेह को किया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
करीना कपूर ने अपने साथ अपनी छोटे बेटे जेह की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. करीना ने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, खुशी और साहस तुम्हें हमेशा मिले. मेरी जिंदगी के खुशहाल 6 महीने.' कैप्शन से साफ समझ आ रहा है कि करीना का छोटा बेटा 6 महीने का पूरा हो गया है. करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. करीना कपूर ने अपनी वेकेशन की एक प्यारी तस्वीर साझा की है.