'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नहीं होगा करीम लाला का महिमामंडन, 22 साल बाद रीयूनाइट हुए अजय और संजय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
अजय देवगन और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जरिए 22 साल बाद रीयूनाइट हुए। अजय फिल्म में डॉन करीम लाला का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में करीम लाला के गेटअप और डायलॉग को बिल्कुल साधारण रखा गया है। फिल्म में करीम लाला का महिमामंडन नहीं होने दिया जाएगा। करीम लाला का किरदार सिंपल शर्ट और बेल बॉटम पैंट में गढ़ा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट हैं।
