करिश्मा तन्ना ने कंफर्म की मैरिज डेट, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ब्वॉयफ्रेंड वरूण बंगेरा संग 5 फरवरी को सात फेरे लेने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी की डेट का खुलासा खुद किया है। करिश्मा तन्ना से जब एक पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर डिटेल्स पूछी तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह अगले महीने शादी करने वाली हैं। वीडियो में पैपराजी करिश्मा से उनकी अगले महीने हो रही शादी के बारे में पूछते हैं।
