अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' पर करणी सेना ने की रोक लगाने की मांग, कोर्ट में मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' पर करणी सेना ने रोक लगाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की। उन्होंने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्र से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में तय की।
