कार्तिक आर्यन ने फिल्म धमाका की शूटिंग की शुरु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'धमाका' की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म में कार्तिक एक जर्नलिस्ट-एंकर के किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म राम माधवानी के निर्देशन में बन रही है। कार्तिक ने फिल्म से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक आंखों पर फ्रेमलेस चश्मा और सूट-बूट में नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा- मिलिए, अर्जुन पाठक से।
