हंसल मेहता की फिल्म में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कार्तिक आर्यन आज की पीढ़ी के फिल्म जगत के उम्दा कलाकार माने जाते हैं। मौजूदा दौर के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में कार्तिक का नाम शुमार किया जाता है। काफी कम समय में इन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि हंसल मेहता की आगामी फिल्म में कार्तिक एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी।