करण जौहर की अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पिंकविला के मुताबिक कार्तिक को एक स्पोर्ट्स फिल्म का प्रस्ताव मिला है। इसके जरिए वह पहली बार क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शरण शर्मा को दी गई है, जिन्होंने पिछली बार जान्हवी कपूर को लेकर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' निर्देशित की थी। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक ने शरण से बीते कुछ महीनों में कई बार मुलाकात की है और अब वे साथ काम करने के लिए तैयार हैं।