कार्तिक आर्यन ने 10 दिन काम करने के लिए 20 करोड़ रुपये- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'लव आजकल' भले ही फ्लॉप हो गई, पर उनका स्टारडम टस से मस नहीं हुआ। तभी तो निर्माता-निर्देशक उन पर ज्यादा पैसे लगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक ने निर्देशक राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' की महज 10 दिन की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने समकालीन अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।