अगली फिल्म में खोजी पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कार्तिक आर्यन नई फिल्म में एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक की चाहत है कि अगला काम वो ऐसा करें जिसके लिए किसी पुरस्कार समारोह में उनके काम को सराहना भी मिले और पुरस्कृत भी किया जाए। कार्तिक आर्यन ने निर्देशक राम माधवानी की एक बहुत ही कम बजट वाली फिल्म साइन की है।
