कार्तिक आर्यन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'धमाका' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Truth unfold
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी 'धमाका' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जिसमें एक न्यूज एंकर अर्जुन पाठक के रूप में कार्तिक धमाल करते दिख रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर राम माधवानी ने किया है। ये एक कोरियन फिल्म ‘द टेरर लाइव’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म राम माधवानी फिल्म्स, आरएसवीपी मूवीज, लोट्टी कल्चरवर्क्स, लायनगेट्स फिल्म्स और ग्लोबल गेट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हुई है।
