कोरोना वायरस के कारण अटकी कार्तिक आर्यन की पहली सुपरहीरो फिल्म 'फैंटम'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: yahoo
अभिनेता कार्तिक आर्यन की पहली सुपरहीरो फिल्म 'फैंटम' की इस साल सितंबर में शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, कोरोना वायरस के मौजूदा हालात देख यह कदम उठाया गया है ताकि फिल्म को कोई नुकसान ना हो। फिलहाल कार्तिक दर्शकों के लिए एक अन्य नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।