कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' तय योजना के मुताबिक होगी रिलीज, भूषण कुमार ने की पुष्टि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कार्तिक आर्यन बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में इस फिल्म के मुख्य कास्ट कार्तिक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग को बंद कर दिया गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म के प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। हालांकि, अब टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार ने बताया है कि इस फिल्म की रिलीज तय योजना के मुताबिक होगी।