संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनके खाते में एक के बाद एक कई फिल्में हैं। आमतौर पर उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। अब उनकी एक नई फिल्म को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। खबरों की मानें तो वह मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। भंसाली और कार्तिक की जोड़ी वाकई में कमाल की होगी और फैंस उनके साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।