विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में कार्तिक ने कहा कि वह विराट की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। जब कार्तिक से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वह किसकी बायोपिक करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने क्रिकेटर विराट का नाम लिया। इससे साफ जाहिर होता है कि अगर कार्तिक क्रिकेट पर आधारित बायोपिक में काम करेंगे, तो विराट उनकी पहली पसंद होंगे। वाकई विराट के रोल में उन्हें देखना अलग अनुभव होगा।