कार्तिक आर्यन की 'धमाका' रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हुई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले काफी समय से फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे मेकर्स को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। हाल में रिलीज हुई कई फिल्मों के पायरेटेड वर्जन विभिन्न वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद इसका कोई तोड़ नहीं निकाला जा सका है। अब दिग्गज अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म 'धमाका' रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म कई वेबसाइट्स पर मुफ्त में उपलब्ध है।