दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं कैटरीना कैफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कैटरीना कैफ आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगी। उन्होंने अपने ब्रांड 'के-ब्यूटी' के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद का ऐलान किया। कैटरीना का पोस्ट था- के-ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी कर रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा के दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।
