x

KBC के नाम पर हो रही है ठगी, पाकिस्तान से चल रहा रैकेट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

कौन बनेगा करोड़पति के बारहवें सीजन के बीच इसकी आड़ में ऑनलाइन ठगी हो रही है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के सभी हिस्सों में पुलिस के पास लोगों से ठगी करने की शिकायतें सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मार्च में तीन ठगों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सरगना राऊफ पाकिस्तान से ठगी को ऑपरेट कर रहा था। इसका 70% हिस्सा हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजा जाता था।