इस वजह से कीनू रीव्स चीन में हो रहे ट्रोल, चीनी लोग 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के खिलाफ चला रहे अभियान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: insider
तिब्बत हाउस यूएस बेनिफिट कॉन्सर्ट में शामिल होने की खबरों के चलते हॉलीवुड सुपर स्टार कीनू रीव्स चीन में ट्रोल रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया यूजर्स कीनू की फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' को चीन में फ्लॉप कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने की खबर से पहले फिल्म ने चीन में 56 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन इस खबर के बाद फिल्म केवल 36 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई।
