अमेरिकी कॉमेडियन केली मोंथिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the sun
केली मोंथिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। अमेरिका में जन्मे हास्य कलाकार को ब्रिटेन में भी खासा पसंद किया जाता था। उनकी मृत्यु की पुष्टि एंग्लोफाइल चैनल के कार्यकारी निर्माता मार्लिस बोलैंड ने की। जिनके साथ केली अक्सर काम करते थे। बोलैंड ने कहा कि केली मोंथिथ का रविवार को लॉस एंजिल्स में निधन हुआ। उन्हें 2021 में दौरा पड़ा। वह वाचाघात से भी जूझ रहे थे।
