मलयालम एक्ट्रेस यौन उत्पीड़न मामला: कोर्ट ने एक्टर दिलीप और अन्य आरोपियों को दी अग्रिम जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले में केरल हाईकोर्ट ने मलयालम एक्टर दिलीप और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दी। दरअसल, एक ऑडियो क्लिप में अभिनेता को जांच अधिकारी पर हमला करने की साजिश को रचने की बात करते हुए सुना गया था। मामले में अभिनेता का कहना है कि अधिकारी की तरफ से उन्हें झूठे आरोप में फंसाने की साजिश है, ये सब अधिकारी के व्यवहार की वजह से हुआ।
