सन्नी लियोन से धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस ने की पूछताछ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री सन्नी लियोन से शुक्रवार शाम केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की है। एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ 29 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। इस वक्त अभिनेत्री सन्नी केरल में अपनी छुट्टियां मना रही थीं। उन्होंने धोखाधड़ी सहित किसी भी प्रकार के आरोपों को खारिज किया है। पेरू मबरूर के रहने वाले एक शख्स आर श्रेयस ने सन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।