14 अप्रैल को रिलीज़ होगी "केजीएफ 2", इतना क्रेज कि 2 हजार रुपये की बिक रही टिकटें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
"केजीएफ 2" देश भर में 14 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म के शोज सुबह छह बजे से शुरू होंगे। फिल्म का हिंदी वर्जन हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों को एडवांस बुकिंग के मामले में पछाड़ रहा है। फिल्म ने इस मामले में "आरआरआर" के हिंदी वर्जन को पहले ही पछाड़ दिया है। दिल्ली व मुंबई के सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरें दो हजार रुपये प्रति टिकट तक पहुंच गई हैं।
