'केजीएफः चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज़, एक्शन अवतार में यश ने फिर मचाया धमाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफः चैप्टर 2' का ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया। 'केजीएफः चैप्टर 1' की तरह ही इस पार्ट में भी रॉकी भाई का स्वैग दिखा। वहीं संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज भी धांसू रोल में दिखे। ट्रेलर की शुरूआत में प्रकाश का डायलॉग है, "यह खून से लिखी हुई कहानी है और आगे बढ़ी तो खून से ही लिखी जाएगी।" ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को थियेटर्स में रिलीज़ होगी।
