सिनेमाघरों में इस दिन फिर से रिलीज़ होगी 'केजीएफ चैप्टर वन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है। अब खबर है कि 'केजीएफ चैप्टर 1' फिर से रिलीज़ होगी। फिल्म 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में लगेगी। खास बात ये रहेगी कि इस फिल्म को दिखाने वाले सिनेमाघर अपनी टिकटों के रेट आम दिनों की अपेक्षा काफी कम रखेंगे। हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्म रिलीज़ होगी।
