हादसे का शिकार हुई खेसारी लाल यादव की कार, अभिनेता ने बस ड्राइवर से की बदसलूकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की एसयूवी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। उनकी कार को एक बस ने टक्कर मारी। उन्हें चोट तो नहीं लगी लेकिन उनकी गाड़ी को नुकसान जरूर हो गया। वायरल वीडियो में खेसारी और बस ड्राइवर में बहस होती दिखी। खेसारी को गुस्सा आया तो वो ड्राइवर को धक्का देकर अपनी गाड़ी के पास ले जाते दिखे। एक महिला ने खेसारी की गलती बताई।
