कृष 4 में ऋतिक के होंगे 4 अलग-अलग किरदार, कियारा बनेंगी फीमेल सुपरहीरो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म कृष 4 को लेकर निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि फिल्म में ऋतिक रोशन एक दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग रोल में नजर आ सकते हैं। जिसमें उनके साथ एक फीमेल सुपरहीरो भी रहेंगी। फिल्म में फीमेल लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हो सकती हैं। वहीं फिल्म की पटकथा में कोई मिल गया का जादू यानि स्पेस से आने वाला एलियन भी नजर आएगा, जो कृष की मदद करेगा।
