अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुईं किम कार्दशियन, फोर्ब्स ने जारी की रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल किम कार्दशियन अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, अब वह एक खास वजह के चलते चर्चा में आई हैं। दरअसल, फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी की है, जिसमें किम का नाम भी शामिल है। बीते एक साल में किम की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है। अब इस खबर से किम के फैंस बेशक फूले नहीं समाएंगे।