आज 57वां बर्थडे मना रहे हैं किंग खान, हैं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india today
आज 57वां जन्मदिन मना रहे 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ 5,100 करोड़ से भी ज्यादा है। शाहरुख की मां लतीफ फातिमा मजिस्ट्रेट थीं। उनके इंदिरा गांधी से गहरे ताल्लुकात थे। शाहरुख के पिता मीर ताज पेशावर से आए थे और दिल्ली में चाय बेचा करते थे। शाहरुख ने गौरी छिब्बर से शादी की। जिनसे उनके तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।
