घर में फिसलकर गिरने से किरण खेर के बाजू में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चंडीगढ़ की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर फिर चोटिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात फिसलकर गिरने की वजह से उनके बाजू में फ्रैक्चर आ गया है। उन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों ने बताया, 'आज उनके बाजू की सर्जरी की गई। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है'। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी बाजू में चोट आ गई थी।