फिल्म 'नायिका' से प्रोडक्शन में हाथ आजमाने जा रही है कीर्ति कुल्हारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अब फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाने जा रही हैं और वह अपने प्रोडक्शन हाउस किंतसुकुरोई फिल्म्स के बैनर तले डार्क कॉमेडी फिल्म "नायिका" से शुरुआत करेंगी। "फॉर मोर शोट्स प्लीज!" की स्टार ने कहा कि एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करना ‘‘लोगों और दुनिया से बातचीत करने’’ का नतीजा है। उन्होंने कहा, "प्रोडक्शन हाउस को शुरू करना मेरा सपना था जिसकी सालों से प्लानिंग चल रही थी।"
