केके ने ऐसे तय किया था गायकी का सफर, म्यूजिक एलबम 'पल' से की थी शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिंगर केके ने ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के तौर पर नौकरी की थी। उन्होंने बीच में अपनी नौकरी छोड़ी और गायकी के लिए बॉलीवुड में आ गए। उन्हें फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। उन्होंने 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने गाए।
