राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं केके मेनन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की सफलता ने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की जोड़ी को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इस सीरीज में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में दिखे थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि उनके आगामी प्रोजेक्ट में मशहूर अभिनेता केके मेनन नजर आ सकते हैं। राज और डीके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि वे एक प्रोजेक्ट पर मेनन के साथ काम कर रहे हैं।