कंगना रनौत के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, हेट स्पीच का लगा आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग और बिंदास अंदाज के बदौलत ही इन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ है। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर दिए बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि कोलकाता पुलिस ने कंगना के खिलाफ हेट स्पीच के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। अभिनेत्री पर हिंसा भड़काने की कोशिश का आरोप लगा है।