कान्स फिल्म महोत्सव में जाने वाली पहली गुजराती एक्ट्रेस बनीं कोमल ठक्कर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newzviewz
गुजराती अभिनेत्री कोमल ठक्कर फ्रांस में कान्स फिल्म महोत्सव में साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची। कोमल बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रैंप वॉक करने वाली पहली गुजराती अभिनेत्री बन गई हैं । बता दें धोलीवुड एक्ट्रेस कोमल ठक्कर ने 2004 में मिस कच्छ का खिताब भी जीता था। कोमल ठक्कर ने गुजराती फिल्म महिसागर ना सोगंद, सहियारनी चुंडी, भदनो डिक्रो, मारा टोडले बेथो मोर क्या बोले जैसी फिल्में की हैं।
