प्रिंसेस डायना की बायोपिक 'स्पेन्सर' में दिखेंगी क्रिस्टन स्टीवर्ट, तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Getty/NEON/Shoebox Films
प्रिंसेस डायना की बायोपिक 'स्पेन्सर' में एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट उनका किरदार निभा रही हैं। हाल ही में डायना के लुक वाली क्रिस्टन की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें अभिनेत्री हूबहू प्रिंसेस डायना जैसी दिख रही हैं। वायरल तस्वीर में अभिनेत्री क्रिस्टन ने वैसा ही कोट पहना हुआ है, जैसे प्रिंसेस डायना पहना करती थी। इसके अलावा उनके छोटे बाल और नीली आंखे इस लुक को पूरा कर रही हैं।
