20 सितंबर से शुरू होगी 'गणपत' की शूटिंग, टाइगर के साथ दिखेंगी कृति सेनन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: prokerala
सूत्रों का दावा है कि फिल्म 'गणपत' की शूटिंग 20 सितंबर से शुरू होगी। निर्देशक विकास बहल और अभिनेता टाइगर श्रॉफ दोनों ही फिल्म शुरू करना चाहते हैं। बता दें ये फिल्म पिछले साल फ्लोर पर आनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में टाइगर अपने पिता की मौत का बदला लेते नजर आएंगे। फिल्म में कृति सेनन की भी अहम भूमिका है।
