केआरके के घर में चोरी, बोले- मैं डरने वाला नहीं, उन्हें मेरा घर तोड़ने दो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केआरके के घर में चोरी हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज खुद उन्होंने ही ट्वीट किया। चोरी रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। फुटेज शेयर करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वे मुझे डराना चाहते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। केआरके का इशारा सलमान खान की ओर था। दरअसल, केआरके ने फिल्म राधे का रिव्यू जब से विवादित अंदाज में किया है तब से वो मुश्किल में हैं।
