फिल्मों की समीक्षा करना छोड़ देंगे KRK, बोले- 'विक्रम वेधा' बतौर समीक्षक आखिरी फिल्म होगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दो मामलों में कमाल राशिद खान (KRK) की गिरफ्तारी हुई थी। आपत्तिजनक ट्वीट करने और यौन शोषण के मामले में वह सलाखों के पीछे चले गए थे। हालांकि, दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद वह कुछ समय पहले जेल से बाहर आए हैं। वह फिल्मों की समीक्षा के जरिए कालाकारों पर निशाना साधते रहते हैं। अब उन्होंने कहा है कि वह फिल्मों की समीक्षा करना छोड़ देंगे। उनकी मानें तो 'विक्रम वेधा' बतौर समीक्षक उनकी आखिरी फिल्म होगी।