'लव स्टोरी' से फिल्मी करियर शुरू करने वाले कुमार गौरव का है आज जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अभिनेता कुमार गौरव का जन्मदिन है। वो मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। 11 जुलाई 1960 को जन्मे कुमार गौरव ने 1981 में फिल्म 'लव स्टोरी' से अपना करियर शुरू किया था। जिसे खुद जुबली कुमार ने ही प्रोड्यूस किया था। उन्होंने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। अभिनय छोड़कर वो बिजनेसमैन बने। मालदीव में उनका ट्रेवल बिजनेस है। कुछ कंस्ट्रक्शन बिजनेस भी है।
