बेटे पर MNS ने लगाया मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप, कुमार सानू ने मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस प्रतिभागी हैं। उन पर MNS ने मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया। अब मामले में सिंगर कुमार सानू ने महाराष्ट्र सरकार से माफी मांगी है। सिंगर ने अपने ट्वीट में उद्धव ठाकरे को टैग किया। दरअसल, जान कुमार सानू ने शो में एक प्रतिभागी से कहा था कि अगर वो उनसे बात करना चाहते हैं तो मराठी ना बोले।
