कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री जरीना रोशन खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन हुआ। वो 'कुमकुम भाग्य' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी सीरियल्स में दिखी थीं। 54 वर्षीय अभिनेत्री के निधन पर कलाकारों ने दुख प्रकट किया। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। सृति झा ने इस दुखद मौके पर जरीना रोशन खान का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो मस्ती में डांस करतीं दिख रही हैं।
