डिजनी प्लस हॉटस्टार का न्यौता नहीं मिलने से गुस्से में कुणाल, विक्रांत मेसी ने दिया साथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन को डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्यौता मिला। लेकिन कुणाल खेमू, जिनकी फिल्म लूटकेस उन 7 फिल्मों में शामिल है, जो डिजिटल रिलीज होंगी; को न्यौता नहीं मिला। इस पर कुणाल ने अपना गुस्सा जताया। विक्रांत मेसी ने कुणाल के समर्थन में कहा, 'फेयर एंड लवली से फेयर तो हटा दिया पर ये सिस्टम कब फेयर होगा?'
